Leke Pooja Ki Thali

Naqsh Layalpuri, Amar Utpal

लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूँ
भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ
भोली माँ
ओ माँ.. ओ माँ
लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूँ
भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ
भोली माँ
ओ माँ.. ओ माँ

धूल तेरे चरणों की ले कर
माथे तिलक लगाया
हो.. धूल तेरे चरणों की ले कर
माथे तिलक लगाया
यही कामना लेकर मैया
द्वार तेरे मैं आया
रहूँ मैं तेरा हो के
तेरी सेवा में खो के
सारा जीवन गुजारूं
भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ
भोली माँ
ओ माँ.. ओ माँ

सफल हुआ ये जनम के मैं था
जन्मों से कंगाल
हो.. सफल हुआ ये जनम के मैं था
जन्मों से कंगाल
तूने भक्ति का धन देके
कर दिया मालामाल
रहे जब तक ये प्राण
करूं तेरा ही ध्यान
नाम तेरा पुकारूँ
भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ
भोली माँ
ओ माँ… ओ माँ
लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूँ
भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूँ
भोली माँ
ओ माँ.. ओ माँ

Wissenswertes über das Lied Leke Pooja Ki Thali von Suresh Wadkar

Wer hat das Lied “Leke Pooja Ki Thali” von Suresh Wadkar komponiert?
Das Lied “Leke Pooja Ki Thali” von Suresh Wadkar wurde von Naqsh Layalpuri, Amar Utpal komponiert.

Beliebteste Lieder von Suresh Wadkar

Andere Künstler von Religious