O Meri Ladli [Pt. 1]

SHAILENDRA, Shankar-Jaikishan

जूही की कली मेरी लाडली
नाज़ों की पली मेरी लाडली
ओ आस-किरन जुग-जुग तू जीए
नन्ही सी परी मेरी लाडली, ओ मेरी लाडली

जूही की कली मेरी लाडली नाज़ों की पली मेरी लाडली ओ आस-किरन जुग-जुग तू जीए नन्ही सी परी मेरी लाडली, ओ मेरी लाडली
धरती पे उतर आया चँदा तेरा चहरा बना
चम्पी का सलौना गुलदस्ता तन तेरा बना, ओ मेरी लाडली
चम्पी का सलौना गुलदस्ता तन तेरा बना, ओ मेरी लाडली
कोमल तितली मेरी लाडली
हीरे की कनी मेरी लाडली, ओ आस-किरन जुग-जुग नन्ही सी परी मेरी लाडली, ओ मेरी लाडली

शर्माए दीवाली तारों की तेरे नैनों से
कोयल ने चुराई है पंचम तेरे बैनों से, कोयल ने चुराई है पंचम तेरे बैनों से, ओ मेरी लाडली
गुड़िया सी ढली मेरी लाडली
मोहे लागे भली मेरी लाडली, ओ आस-किरन जुग-जुग नन्ही सी परी मेरी लाडली, ओ मेरी लाडली

हर बोल तेरा सिखलाए हमें दुख से लड़ना
मुस्कान तेरी कहती है सदा धीरज धरना, मुस्कान तेरी कहती है सदा धीरज धरना ओ मेरी लाडली
गंगा की लहर मेरी लाडली
चंचल सागर मेरी लाडली, ओ आस-किरन जुग-जुग नन्ही सी परी मेरी लाडली, ओ मेरी लाडली ,जूही की कली मेरी लाडली,नाज़ों की पली मेरी लाडली,ओ आस-किरन जुग-जुग तू जीए, नन्ही सी परी मेरी लाडली, ओ मेरी लाडली

Wissenswertes über das Lied O Meri Ladli [Pt. 1] von सुमन कल्याणपुर

Wer hat das Lied “O Meri Ladli [Pt. 1]” von सुमन कल्याणपुर komponiert?
Das Lied “O Meri Ladli [Pt. 1]” von सुमन कल्याणपुर wurde von SHAILENDRA, Shankar-Jaikishan komponiert.

Beliebteste Lieder von सुमन कल्याणपुर

Andere Künstler von Traditional music