Aaj Dil Pe Koi Zor Chalta Nahi

ANAND BAKSHI, LAXMIKANT PYARELAL

आज दिल पे कोई ज़ोर चलता नहीं
मुस्कुराने लगे थे मगर रो पड़े
आज दिल पे कोई ज़ोर चलता नहीं
मुस्कुराने लगे थे मगर रो पड़े
रोज ही की तरह आज भी दर्द को
हम छुपाने लगे थे मगर रो पड़े
मगर रो पड़े

और अब क्या कहें क्या हुआ हैं हमें
तुम तो हो बेखबर हम भी अनजान हैं
बस यही जान लो तो बहोत हो गया
हम भी रखते हैं दिल हम भी इन्सान हैं
मुस्कुराते हुए हम बहाना कोई
फिर बनाने लगे थे मगर रो पड़े
आज दिल पे कोई ज़ोर चलता नहीं
मुस्कुराने लगे थे मगर रो पड़े
मगर रो पड़े

हैं सितारे कहाँ इतने आकाश पर
हर किसीको अगर एक सितारा मिले
कश्शतियों के लिये ये भँवर भी तो हैं
क्या ज़रूरी है सबको कनारा मिले
बस यही सोच के हम बड़े चैन से
डूब जाने लगे थे मगर रो पड़े
आज दिल पे कोई ज़ोर चलता नहीं
मुस्कुराने लगे थे मगर रो पड़े
मगर रो पड़े

उम्रभर काश हम यूँ ही रोते रहे
आज क्‍यों के हमे ये हुई है खबर
मुस्कुराहट की तो कोई कीमत नहीं
आँसूओ से हुई हे हमारी कदर
बादलों की तरह हम तो बरसे बिना
लौट जाने लगे थे मगर रो पड़े
आज दिल पे कोई ज़ोर चलता नहीं
मुस्कुराने लगे थे मगर रो पड़े
मगर रो पड़े

Wissenswertes über das Lied Aaj Dil Pe Koi Zor Chalta Nahi von Lata Mangeshkar

Wer hat das Lied “Aaj Dil Pe Koi Zor Chalta Nahi” von Lata Mangeshkar komponiert?
Das Lied “Aaj Dil Pe Koi Zor Chalta Nahi” von Lata Mangeshkar wurde von ANAND BAKSHI, LAXMIKANT PYARELAL komponiert.

Beliebteste Lieder von Lata Mangeshkar

Andere Künstler von Film score