Tum Hamen Pyar Karo Ya Na Karo

Shakeel Badayuni, S D Burman

तुम हमें प्यार करो या ना करो
हम तुम्हे प्यार किये जायेंगे
तुम हमें प्यार करो या ना करो
हम तुम्हे प्यार किये जायेंगे
चाहे किस्मत में ख़ुशी हो के ना हो
गम उठाकर ही जिये जायेंगे
तुम हमें प्यार करो या ना करो
हम तुम्हे प्यार किये जायेंगे

हम नहीं वह जो हमें
इश्क़ से घबरा जाये
हो के मायूस जुबान
पर कोई शिकवा लाये
हम नहीं वह जो हमें
इश्क़ से घबरा जाये
हो के मायूस जुबान
पर कोई शिकवा लाये
चाहे कितना ही बढे दर्दे जिगर
अपने होंठो को सिये जायेंगे
तुम हमें प्यार करो या ना करो
हम तुम्हे प्यार किये जायेंगे

तुम सलामत हो तोह हम
चैन भी पा ही लेंगे
किसी सूरत से लगी
दिल की बुझा ही लेंगे
ओ तुम सलामत हो तोह
हम चैन भी पा ही लेंगे
किसी सूरत से लगी
दिल की बुझा ही लेंगे
प्यार का जाम मिले या ना मिले
हम तोह आंसू भी पिए जायेंगे
तुम हमें प्यार करो या ना करो
हम तुम्हे प्यार किये जायेंगे
तुम हमें प्यार करो या ना करो
हम तुम्हे प्यार किये जायेंगे

Wissenswertes über das Lied Tum Hamen Pyar Karo Ya Na Karo von Lata Mangeshkar

Wer hat das Lied “Tum Hamen Pyar Karo Ya Na Karo” von Lata Mangeshkar komponiert?
Das Lied “Tum Hamen Pyar Karo Ya Na Karo” von Lata Mangeshkar wurde von Shakeel Badayuni, S D Burman komponiert.

Beliebteste Lieder von Lata Mangeshkar

Andere Künstler von Film score