Yeh Kaisa Gham Sajna [Revival]

LAXMIKANT PYARELAL, MAJROOH SULTANPURI

ये कैसा ग़म सजना प्यासा दिन प्यासी शाम
ये कैसा ग़म सजना प्यासा दिन प्यासी शाम
आ तेरे होठों से लग जाऊँ बन के जाम
ये कैसा ग़म सजना

हाय मेरे होते रूह तेरी प्यासी
पोंछ दूँ आँचल बन के आ मुखड़े की उदासी
हाय मेरे होते रूह तेरी प्यासी
पोंछ दूँ आँचल बन के आ मुखड़े की उदासी
सैया, सुख में दुःख में मुझको तुझसे काम
ये कैसा ग़म सजना प्यासा दिन प्यासी शाम
ये कैसा ग़म सजना

मैं जलने न दूँगी तुझको ये ग़म ले के
पास तेरे आई हूँ मैं प्यार की शबनम ले के
मैं जलने न दूँगी तुझको ये ग़म ले के
पास तेरे आई हूँ मैं प्यार की शबनम ले के
सैया, रब ने भेजा मुझको तेरे नाम
ये कैसा ग़म सजना प्यासा दिन प्यासी शाम
आ तेरे होठों से लग जाऊँ बन के जाम
ये कैसा ग़म सजना

Wissenswertes über das Lied Yeh Kaisa Gham Sajna [Revival] von Lata Mangeshkar

Wer hat das Lied “Yeh Kaisa Gham Sajna [Revival]” von Lata Mangeshkar komponiert?
Das Lied “Yeh Kaisa Gham Sajna [Revival]” von Lata Mangeshkar wurde von LAXMIKANT PYARELAL, MAJROOH SULTANPURI komponiert.

Beliebteste Lieder von Lata Mangeshkar

Andere Künstler von Film score