Kya Kya Na Sitam Tujhpe Huye

Raja Mehdi Ali Khan

क्या क्या न सितम तुझपे हुए
महलों की रानी
क्या क्या न सितम तुझपे हुए
क्या क्या न सितम तुझपे हुए
महलों की रानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी
ओ महलों की
क्या क्या न सितम तुझपे हुए

इतनी बड़ी दुनिया में भी कोई नहीं तेरा ओह ओ ओ ओ
इतनी बड़ी दुनिया में भी कोई नहीं तेरा
या ठोकरें किस्मत की है या ग़म का अंधेरा
हाय ग़म का अंधेरा
इस दुनिया ने अब तेरे मिटाने की है ठानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी
ओ महलों की रानी
क्या क्या न सितम तुझपे हुए

आँसू तेरे हँसती हुई कलियों को रुला दे
आहें तेरी आकाश के पर्दो को हिला दे
पर्दो को हिला दे
नादान था वो जिसने तेरी एक न मानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी
ओ महलों की रानी
क्या क्या न सितम तुझपे हुए

आँखे तेरी बे-नूर हुई, दिल तेरा टूटा ओह ओ ओ ओ
आँखे तेरी बे-नूर हुई, दिल तेरा टूटा
भगवान के होते हुए संसार ने लूटा
संसार ने लूटा
दुनिया में किसी ने भी तेरी कदर न जानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी
ओ महलों की रानी
क्या क्या न सितम तुझपे हुए
महलों की रानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी
ओ महलों की रानी
क्या क्या न सितम तुझपे हुए

Wissenswertes über das Lied Kya Kya Na Sitam Tujhpe Huye von Mohammed Rafi

Wer hat das Lied “Kya Kya Na Sitam Tujhpe Huye” von Mohammed Rafi komponiert?
Das Lied “Kya Kya Na Sitam Tujhpe Huye” von Mohammed Rafi wurde von Raja Mehdi Ali Khan komponiert.

Beliebteste Lieder von Mohammed Rafi

Andere Künstler von Religious