Leke Sahara Tere Pyar Ka

Majrooh Sultanpuri

ले के सहारा तेरे प्यार का
ले के सहारा तेरे प्यार का
देखे रास्ता तेरा
हाय कोई बेकरार सा
ले के सहारा तेरे प्यार का
हो ले के सहारा तेरे प्यार का

खिली है डाली डाली
कली तेरी याद की
मगर तेरे ग़म का
शोला लगता है आग सी
खिली है डाली डाली
कली तेरी याद की
मगर तेरे ग़म का शोला लगता है आग सी
सितम है सुहाना ज़माना यह बहार का
ले के सहारा तेरे प्यार का हो ओ
ले के सहारा तेरे प्यार का

दिल ही मिला ऐसा हमको नसीब से
बहले न देखे बिना तुझको करीब से
दिल ही मिला ऐसा हमको नसीब से
बहले न देखे बिना तुझको करीब से
कहे है दीवाना दीवाना हूँ मैं यार का
ले के सहारा तेरे प्यार का हो ओ
ले के सहारा तेरे प्यार का

कभी घर से बाहर आके मेरी चाहत देखते
पथरा गए जो नैना तेरी राह देखते
कभी घर से बाहर आके मेरी चाहत देखते
पथरा गए जो नैना तेरी राह देखते
जरा सुन के जाना अफसाना इंतज़ार का
ले के सहारा तेरे प्यार का
हाय ले के सहारा तेरे प्यार का
देखे रास्ता तेरा
हाय कोई बेकरार सा
ले के सहारा तेरे प्यार का

Wissenswertes über das Lied Leke Sahara Tere Pyar Ka von Mohammed Rafi

Wer hat das Lied “Leke Sahara Tere Pyar Ka” von Mohammed Rafi komponiert?
Das Lied “Leke Sahara Tere Pyar Ka” von Mohammed Rafi wurde von Majrooh Sultanpuri komponiert.

Beliebteste Lieder von Mohammed Rafi

Andere Künstler von Religious