Yeh Sach Hai Ae Jahanwalo

Shailendra

यह सच है ऐ जहाँ वालों हमें जीना नहीं आया
यह सच है ऐ जहाँ वालों हमें जीना नहीं आया
मरे सौ बार जीते जी मगर मरना नहीं आया
यह सच है ऐ जहाँ वालों

बड़ी आसान थीं राहें न मंज़िल कोई मुश्किल
बड़ी आसान थीं राहें न मंज़िल कोई मुश्किल
मगर आसान राहों पर हमें चलना नहीं आया
हमें चलना नहीं आया
यह सच है ऐ जहाँ वालों हमें जीना नहीं आया
यह सच है ऐ जहाँ वालों

सिसकती रात के सायों में जब खो जाएँगे हम भी
सिसकती रात के सायों में जब खो जाएँगे हम भी
शमा जल-जल के पूछेगी ये परवाना नहीं आया
वो परवाना नहीं आया
यह सच है ऐ जहाँ वालों हमें जीना नहीं आया
यह सच है ऐ जहाँ वालों

Wissenswertes über das Lied Yeh Sach Hai Ae Jahanwalo von Mohammed Rafi

Wer hat das Lied “Yeh Sach Hai Ae Jahanwalo” von Mohammed Rafi komponiert?
Das Lied “Yeh Sach Hai Ae Jahanwalo” von Mohammed Rafi wurde von Shailendra komponiert.

Beliebteste Lieder von Mohammed Rafi

Andere Künstler von Religious