Teri Nigahon Pe Mar Mar Gaye Ham

JAVED ANWAR, USHA KHANNA

तेरी निगाहों पे मर-मर गए हम
बाकी अदाओं पे मर-मर गए हम
क्या करें क्या करें क्या करें
तेरी निगाहों पे मर-मर गए हम

जुल्फ़ों में ले के काली रात जले
सारा ज़माना लिए साथ चले
जुल्फ़ों में ले के काली रात चले
सारा ज़माना लिए साथ चले
ऐसे में जीने का मज़ा है सनम
आँखों से तेरी-मेरी बात चले
बेवफ़ा एक निगाह देख ले
देख भी ले
तेरी निगाहों पे मर-मर गए हम
बाकी अदाओं पे मर-मर गए हम

वल्लाह बेघर हूँ, बेनाम हूँ मैं
दिल ने जो भेजा वो सलाम हूँ मैं
वल्लाह बेघर हूँ, बेनाम हूँ मैं
दिल ने जो भेजा वो सलाम हूँ मैं
साक़ी की जिस पे नज़र ना हुई
ऐसा ही प्यासा एक जाम हूँ मैं
बेवफ़ा एक निगाह देख ले
देख भी ले
तेरी निगाहों पे मर-मर गए हम
बाकी अदाओं पे मर-मर गए हम

तेरी अदा का तो जवाब नहीं
मेरी वफ़ा का भी हिसाब नहीं
तेरी अदा का तो जवाब नहीं
मेरी वफ़ा का भी हिसाब नहीं
सूरत तुम्हारी बड़ी खूब सही
दिल तो हमारा भी खराब नहीं
बेवफ़ा एक निगाह देख ले
देख भी ले
तेरी निगाहों पे मर-मर गए हम
बाकी अदाओं पे मर-मर गए हम
क्या करें क्या करें क्या करें
तेरी निगाहों पे मर-मर गए हम
बाकी अदाओं पे मर-मर गए हम

Wissenswertes über das Lied Teri Nigahon Pe Mar Mar Gaye Ham von Mukesh

Wer hat das Lied “Teri Nigahon Pe Mar Mar Gaye Ham” von Mukesh komponiert?
Das Lied “Teri Nigahon Pe Mar Mar Gaye Ham” von Mukesh wurde von JAVED ANWAR, USHA KHANNA komponiert.

Beliebteste Lieder von Mukesh

Andere Künstler von Film score